Eating more vitamin-C also causes harm to the body, know its 5 major side effects..
विटामिन सी का अत्यधिक सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक हो सकता है। विटामिन-सी भी उन सभी चीजों की तरह है, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इसका बहुत अधिक सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
हम आपको इस लिंक में बताते हैं कि अधिक मात्रा में विटामिन-सी लेने के क्या दुष्प्रभाव हैं और इसे लेने के लिए कितनी मात्रा सही है।
उल्टी-दस्त- एक्सपर्ट कहते हैं कि विटामिन-सी की अत्याधिक मात्रा के सेवन से हमें डायरिया की शिकायत हो सकती है. आपका पेट खराब हो सकता है. उल्टी-दस्त की समस्या बढ़ सकती है. ये दिक्कतें बढ़ने पर बॉडी डीहाइड्रेट भी हो सकती है.
हार्टबर्न- विटामिन-सी के साइड इफेक्ट में हार्टबर्न की समस्या भी शामिल है. इस स्थिति में छाती के निचले और ऊपरी हिस्से में जलन महसूस होने लगती है. गले में जलन की समस्या बढ़ सकती है. इसके सप्लीमेंट्स लेने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
जी मिचलाना- विटामिन-सी के बहुत ज्यादा सेवन से आपको मतली यानी जी मिचलाने की समस्या हो सकती है. फलों से ऐसी दिक्कत होने की संभावना कम है, लेकिन बाजार में मिलने वाले विटामिन-सी युक्त सप्लीमेंट्स को कम ही मात्रा में लें.
एब्डॉमिनल क्रैम्प- विटामिन-सी का बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन करने से आपको पेट में ऐंठन या मरोड़ की दिक्कत भी हो सकती है. इसलिए एक बार में बहुत ज्यादा मात्रा में विटामिन-सी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से परहेज करें.
अनिद्रा या सिरदर्द- विटामिन-सी के बहुत ज्यादा सेवन से आपको इंसोमेनिया (अनिद्रा) और सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है. रात में सोते वक्त बेचैनी बढ़ सकती है. इसलिए इस तरह की चीजों को रात में सोने से पहले न खाएं.
Comments...
Write Your Comment