इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करती है हरी मिर्च, इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसकी वजह से शरीर बैक्टीरिया-फ्री रहता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत बन सकता है.
हरी मिर्च के सेवन से पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता. हरी मिर्च पाचन क्रियाओं को दुरुस्त करने में मदद कर सकती है. हरी मिर्च में डाइट्री फाइबर्स प्रचुर मात्रा में होते हैं जो भोजन को पचाने में मदद कर सकते हैं.
विटामिन-ई से भरपूर हरी मिर्च हरी आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है. यह आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के साथ ही त्वचा में कसाव लाती है, जिससे त्वचा जवां और खूबसूरत दिखाई देती है.
विटामिन ए से भरपूर हरी मिर्च आंखों लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. विटामिन ए की कमी से आंखों की रोशनी कमजोर होती है. आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आप हरी मिर्च को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
Posted By :
Annapurna Nigam
(Blogger)
2021-01-24 16:47
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment