गर्मियों के मौसम में तरबूज का सेवन ज्यादातर लोग करते हैं. क्योंकि तरबूज में पानी की मात्रा अच्छी पाई जाती है जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है. लेकिन दूध के साथ तरबूज खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. क्योंकि दूध को पचने में समय लगता है और तरबूज को पचाने के लिए एसिड की जरूरत होती है. ऐसा करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.
चिकन लवर अक्सर चिकन को अलग-अलग फ्लेवर में खाना पसंद करते हैं. चिकन प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. लेकिन अगर चिकन के साथ आलू का सेवन किया जाए तो ये पेट गैस, पेट फूलने जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है.
शहद और मूली दोनों को ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन आपको बता दें कि इन दोनों को एक साथ खाने से शरीर को कई परेशानी हो सकती हैं. मूली और शहद का एक साथ सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन पैदा होते हैं जिससे पाचन क्रिया बिगड़ सकती है.
दूध को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. तो वहीं मछली भी सेहत के गुणों से भरपूर है लेकिन इन दोनों को एक साथ खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. दूध के साथ मछली का सेवन करने से स्किन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं.
Posted By :
Annapurna Nigam
(Blogger)
2021-03-16 15:29
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment