बिजली उपभोक्ताओं के बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं, इसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारण इस बार मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा ई सुविधा के कर्मियों को पास जारी नहीं किए गए हैं। इसके कारण राजधानी के ई सुविधा केंद्र बंद है। अब छह मई तक यही स्थिति रहनी है। इसके कारण उपभोक्ता गुरुवार सुबह छह बजे के बाद ही ई सुविधा केंद्र खुल सकेंगे। नियमित रूप से 75 ई सुविधा केंद्रों में हजारों उपभोक्ता बिल जमा करने के साथ ही गृहकर, आय जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र जैसे काम ई सुविधा केंद्र से कराते थे।
बिल जमा न होने से उपभोक्ताओं को कनेक्शन कटने का डर सताने लगा है। क्योंकि बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं और अंतिम तिथि निकली जा रही है। खासबात है कि अवर अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता तक इससे अंजान है। उपभोक्ता बिल जमा नहीं करता तो कनेक्शन कट जाएगा, लेकिन जब ई सुविधा केंद्र बंद है तो कैसे जमा करे, इसको लेकर कोई कवायद नहीं हो रही है। हर सप्ताह पहले दो दिन, फिर तीन और अब छह मई की सुबह तक लॉकडाउन होने से ई सुविधा केंद्र बंद रहेंगे। वहीं, मध्यांचल एमडी सूर्य पाल गंगवार को भी संबंधित अधिशासी अभियंताओं व अधीक्षण अभियंताओं ने ई सुविधा केंद्र बंद होने की सूचना नहीं दी। इस कारण अब तक वह भी अंजान थे। उन्होंने पहले बताया कि अगर ऐसा है तो केंद्र खुलवाने के लिए बात करेंगे और बिलिंग केंद्र खुलेंगे।
2020 में भी कोरोना था, उस समय केंद्र खोले गए थे। भले एक काउंटर खुलता हो, लेकिन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक काउंटर खुलता था। पुलिस भी बिजली बिल जमा करने वालों को नहीं रोकती थी। मध्यांचल प्रशासन ने ड्यूटी करने वाले कमिZयों का बकायदा पास भी बनाया था, इस बार पास नहीं बनाए गए।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-05-05 07:09
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment