हमारा देश भारत अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के कारण समूचे विश्व में अपना विशेष स्थान रखता है। देश में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day) मनाया जाता है। भारत सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाने का निर्णय लिया। भारत की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का विशेष महत्व है।
भारतीय पर्यटन दिवस भारत के इतिहास का एक गौरवशाली दिवस है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यटन के महत्व और भारतीय अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका के बारे में बताना है। साथ ही वैश्विक समुदायों के बीच पर्यटन और इसके सामाजिक, राजनीतिक, वित्तीय और सांस्कृतिक मूल्य के महत्व पर जागरूकता पैदा करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
Posted By :
Varu bansal
()
2022-01-25 00:47
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment