वीगन डाइट (Vegan Diet) को शुद्ध शाकाहारी डाइट कहा जाता है. क्योंकि, इसमें शामिल सभी फूड सिर्फ प्लांट बेस्ड होते हैं. शुद्ध शाकाहारी डाइट यानी वीगन डाइट में गाय, भैंस, बकरी आदि जानवरों से प्राप्त दूध और उससे बने डेयरी प्रॉडक्ट्स जैसे पनीर, दही, मक्खन आदि को शामिल नहीं किया जाता है. चूंकि, ये चीजें जानवरों से प्राप्त होती हैं, इसलिए इन्हें जानवरों की सेहत और पर्यावरण के लिए अच्छा नहीं माना जाता है.
वीगन और वेजिटेरियन में एक ही प्रमुख अंतर होता है और वो होता है दूध या उससे बने उत्पादों का सेवन नहीं करना. जो लोग वेजिटेरियन यानी शाकाहारी होते हैं, वे दूध, पनीर, घी, दही, मक्खन आदि का सेवन कर सकते हैं. वहीं, वीगन डाइट यानी 'शुद्ध शाकाहारी डाइट' में इन चीजों का सेवन नहीं किया जाता है. वीगन लोग गाय, भैंस आदि जानवरों से प्राप्त दूध की जगह सोया मिल्क, आलमंड मिल्क, कोकोनट मिल्क, राइस मिल्क आदि का सेवन कर सकते हैं.
Posted By :
Varu bansal
()
2021-11-01 16:39
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment